फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drunk man rams car on people sleeping in railway premises five injured

Farrukhabad News: दबंग ने रेलवे परिसर में सो रहे लोगों पर चढ़ाई कार, पांच घायल

Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Drunk man rams car on people sleeping in railway premises five injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नशे में एक दबंग ने रेलवे परिसर में सो रहे लोगों पर कार चढ़ा दीं। इससे तीन महिलाएं, बालिका व वृद्ध सहित पांच घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक वृद्ध महिला और पुरुष को अधिक चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन गेट के अंदर पेड़ के पास मांगकर परिवार चलाने वाली महिला और पुरुष रोज रहते हैं। रोज की तरह रविवार रात भी वहां लेटे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे एक कार सवार पहुंचा। उनसे लोगों से उठने की बात कही। लेटे हुए लोगों ने कार पीछे ही खड़ी करने को कहा। इस पर उसने एक साथ लेटे लोगों पर कार चढ़ा दी। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग पहुंचते उससे पहले ही वह कार भगा ले गया। दुर्घटना में अलीगढ़ सदर कोतवाली के पीछे मोहल्ला ऊपरकोट बालाई किला निवासी मालती (60), सुनीता (25), मेरापुर थाने के गांव भूड़नगरिया निवासी नत्थू (63), सुशीला (60), नसरीन उर्फ नाजिया (10) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मालती के भतीजे बलराम जाटव ने बताया कि वह इधर-उधर मांग कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। खाना खाने के बाद लेटे थे। दबंग कार से आया। अंदर ही बैठकर तुरंत उठने की बात कह चीखने लगा। आसपास लोगों ने कार वहीं खड़ी करने की बात कही, मगर उसने तेजी से कार लेटे लोगों पर चढ़ा दी। वह भी वहीं लेटा था, लेकिन किसी तरह वह घायल होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पुलिस ने घटना को हल्के में लिया। अधिकारियों के संज्ञान में आने पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना में जीआरपी की लापरवाही भी सामने आ रही है। यदि आवारा लोगों को अंदर घुसने पर अंकुश लगाया जाता, तो घटना होने से रोकी जा सकती थी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि जीआरपी इंस्पेक्टर से सीमा के बारे में पूछा गया है। वह सिविल का होगा, तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed