फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Domestic electricity found running at Sai Namkeen and Gajak Bhandar

Farrukhabad News: साईं नमकीन एवं गजक भंडार पर चलती मिली घरेलू बिजली

Wed, 01 May 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Domestic electricity found running at Sai Namkeen and Gajak Bhandar
फर्रुखाबाद। आवास-विकास कॉलोनी में साईं नमकीन एवं गजक भंडार पर बिजली अधिकारियों ने घरेलू बिजली चलती पकड़ी। अफसरों न जुर्माना के लिए रिपोर्ट अधिशासी अभियंता शहरी को भेज दी है। वहीं सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लाइनमैन को निलंबित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




आवास विकास कॉलोनी स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने साईं नमकीन एवं गजक भंडार पर अवर अभियंता राघवराम पांडेय और एसडीओ रवि पांडेय ने छापा मारा। दुकान कामर्शियल कनेक्शन के बजाए घरेलू बिजली से चलते मिली। अधिकारियों ने दुकानदार पर नाराजगी जताई। जुर्माना जमा करने के साथ कामर्शियल कनेक्शन कराने के लिए दुकानदार से कहा गया।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि घरेलू कनेक्शन से दुकान चलते पकड़े जाने पर स्थानीय लाइनमैन को निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जेई लकूला राघवराम पांडेय ने बताया कि साईं नमकीन एवं गजक भंडार घरेलू बिजली से चलते पाया गया। घरेलू कनेक्शनधारक सुशील कुमार के खिलाफ जुर्माना बनाए जाने के लिए रिपोर्ट बनाकर एक्सईएन शहरी के पास भेज दी गई है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि दुकानों पर अगर घरेलू कनेक्शन से बिजली चलते पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed