फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM shows the flag, the bus went to Kayamganj with five passengers

डीएम ने दिखाई हरी झंडी, पांच सवारियां लेकर कायमगंज गई बस

Wed, 06 May 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
DM shows the flag, the bus went to Kayamganj with five passengers
रोडवेज बस अड्डे पर कायमगंज को बस रवाना करते डीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
डीएम ने दिखाई झंडी, पांच सवारियां लेकर कायमगंज गई बस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले के अंदर बसें चलाने की शुरुआत मंगलवार को ही हो गई थी। बुधवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कायमगंज के लिए बस रवाना की। सबसे पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई, हाथ सैनिटाइज कराए गए, फिर बस में चढ़ने की अनुमति मिली।
जिले के गांव सहसापुर, नौली, कायमगंज और शाहजहांपुर के लिए बसें ले जाने की अनुमति मिली थी, मगर शाहजहांपुर रोड पर रास्ते में कुछ क्षेत्र हरदोई का लगने से उस रूट पर बस नहीं चलाई जा सकी। मंगलवार को कायमगंज रूट पर छह यात्रियों को छोड़ अन्य पर सवारियां नहीं निकलीं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे जिलाधिकारी रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने कायमगंज की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कायमगंज जा रहे दंपति, दो बच्चों और एक अन्य की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परिचालक ने पांचों के हाथ सैनिटाइज करवाए। सहसापुर, नौली के लिए भी बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अंकुर विकास ने बताया कि बसों में 50 फीसदी ही यात्री बैठेंगे। सवारियां ज्यादा होंगी, तो दूसरी बस जाएगी। बिना सैनिटाइजेशन के कोई भी यात्री बस में प्रवेश नहीं करेगा। सभी यात्रियों के मॉस्क अथवा गमछा होना अनिवार्य है।
देर रात मथुरा रवाना हुईं 65 बसें
शासन से निर्देश मिलने के बाद रोडवेज डिपो में 65 बसों को सैनिटाइज कराया गया। सभी स्टाफ को तैयार कर दिया गया। देर शाम सभी बसों को मथुरा के लिए रवाना कर दिया गया। इन बसों में राजस्थान में फंसे लोग आएंगे। एआरएम ने बताया कि बसों मेॅं 25-25 से ज्यादा यात्री नहीं आएंगे।

तीन यात्री लेकर पहुंची गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस
मंगलवार रात करीब नौ बजे गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस 25 यात्रियों को लेकर पहुंची। इनमें से एक महिला समेत तीन यात्री कायमगंज क्षेत्र के गांव ज्योना निवासी थे। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा से पैदल गंगागढ़ पहुंच गए थे। वहां पुलिस ने पुल को पार नहीं करने दिया। दोपहर में बस से उन्हें यहां पहुंचाया गया। अब तीनों को फतेहगढ़ शेल्टर होम में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed