{"_id":"5e10da898ebc3e88217d362c","slug":"dirt-in-the-fair-area-due-to-lack-of-toilets-farrukhabad-news-knp5363613156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय तैयार न होने से मेला रामनगरिया में फैल रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय तैयार न होने से मेला रामनगरिया में फैल रही गंदगी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर लगने वाले मेला रामनगरिया की तैयारियां 20 दिन से चल रही हैं। मेले को कुंभ की तर्ज पर बनाने काम चल रहा है। मेले के शुभारंभ में मात्र 5 दिन ही शेष बचे हैं। शौचालय पूरी तरह तैयार न होने से मेला क्षेत्र में गंदगी फैल रही है।
गंगा तट पर कल्पवासी व साधु संत सहित लगभग तीन हजार से अधिक लोग राऊटी लगा कर कल्पवासी डेरा डाल चुके हैं लेकिन शौचालय पूर्ण न होने से ये खुले में शौच करने को मजबूर हैं। मेला क्षेत्र में आठ शौचालय बन चुके हैं लेकिन इनमें गेट व पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। शौचालय ऊपर से बंद भी नहीं किए गए हैं। मेला के समय बरसात होती है तो दिक्कत होगी। जिलाधिकारी ने शौचालयों को बंद करने के आदेश ठेकेदार को दिए गए थे। संत बुधगिरी महाराज ने कहा कि शौचालय सही से नहीं बने हैं। ये शौचालय 1 माह तक नहीं चल पाएंगे। मेले में लगभग 20 हजार परिवार आ चुके हैं। मेला शुरू नहीं हो पाया है और अभी से ही गंदगी फैल रही है। अभी तक डस्टबिन नहीं रखे गए हैं। सगरपुरी, महंत कौशलपुरी, पंचदस नाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यागिरी महाराज ने भी कहा कि शौचालय अभी शुरू नहीं हो सके हैं। सफाई न होने से नाराज साधु संतों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। इस पर एसडीएम ने सफाई ठेकेदार से नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई करने के आदेश दिए हैं। मेला क्षेत्र में कही गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया है कि दो दिन के अंदर शौचालय चालू करा दिए जाएंगे।
पानी घटने से घाटों पर हुआ दलदल
फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर कम होने से घाटों पर दलदल हो गया है। इससे कल्पवासियों को स्नान करने पर परेशानी होगी। गांगा आरती करने में भी दिक्कत होगी। गंगा पुत्र बालू डाल कर रास्ता बना रहे हैं। कृष्णा नंद, मनोज कुमार, ऋषिकेश, सत्यपाल, बागीश आदि ने बताया है कि गंगा का जल कम काफी कम हो गया है। स्नान करने के लिए कीचड़ में घुस कर जाना पड़ेगा।