{"_id":"653ea36601749e3ed20d2fc4","slug":"dengue-affected-woman-dies-during-treatment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-4550-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डेंगू पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डेंगू पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। 10 दिन से बुखार से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान रविवार को नोएडा में मौत हो गई। परिजनों ने महिला के डेंगू पीड़ित होने की जानकारी दी। वहीं, गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।
क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी आशीष गंगवार की पत्नी शिवानी (31) पिछले 10 दिन से बुखार से पीड़ित थीं। पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। फिर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच में डॉक्टर ने डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी दी। एक सप्ताह तक उपचार किया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन शिवानी को उपचार के लिए नोएडा ले गए। वहां इलाज के दौरान शाम करीब तीन बचे शिवानी की मौत हो गई।
इससे पहले आशीष गंगवार भी डेंगू की चपेट में आ चुके थे। हालांकि उपचार के बाद वह ठीक हो गए। आशीष ने बताया पत्नी शिवानी की उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। उनके एक छह वर्षीय पुत्र आयुष है। सात वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सुध नहीं ली। (संवाद)