फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of kiln worker found, accused of murder

भट्ठा श्रमिक का शव पड़ा मिला, हत्या का आरोप

Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of kiln worker found, accused of murder
अमन का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
भट्ठा श्रमिक का शव पड़ा मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भट्ठा श्रमिक का शव गांव की चकरोड पर बुधवार सुबह साइकिल के ऊपर पड़ा मिला। ताऊ समेत अन्य परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से अधिक खून बहने के कारण मौत होने की पुष्टि की गई है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी काली तलैया निवासी स्व. राम विलास जाटव का पुत्र अमन (18) सेंट्रल जेल चौराहा निवासी प्रदीप कटियार के भट्ठे पर मजदूर था। मंगलवार शाम को वह घर से साइकिल लेकर निकला था। बुधवार सुबह मां सुधा देवी शौच के लिए बाहर निकलीं तो चकरोड पर अमन का शव साइकिल के ऊपर पड़ा देखा। उसने शोर मचाया तो पुत्र गौतम, अभिषेक, पुत्री नामकी, अनामिका, मालती, गौरी व ताऊ रामसागर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर सीओ सिटी नितेश सिंह व कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। ताऊ रामसागर ने बताया कि अमन का गांव के पांच लोगों से जमीन को लेकर विवाद था। उसके पास छह डिस्मिल जमीन थी। उससे वह लोग रास्ता मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश में अमन की हत्या की गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। लोगों के मुताबिक अमन की चोट हत्या की ओर इशारा कर रही है। चकरोड पर किसी वाहन के निशान नहीं मिले हैं। इससे वाहन की टक्कर से दुर्घटना की आशंका नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद सच्चाई पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed