फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a drowned girl from Firozabad found in Kila Ghat

Farrukhabad News: फिरोजाबाद की डूबी युवती का शव किला घाट में मिला

Tue, 18 Jun 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a drowned girl from Firozabad found in Kila Ghat
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर स्नान के दौरान डूबी युवती का शव किला घाट में मिला।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद कोतवाली सदर मोहल्ला कैलाश नगर गली नंबर पांच निवासी राखी पुत्री लक्ष्मी(18), ज्योति, जेठ की बेटी सपना, आरजू व किरायेदार सरला सहित दस लोगों के साथ गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आई थी। गंगा में स्नान करते समय लक्ष्मी व सपना गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। यह देख राखी ने चीख पुकार कर दी।
गोताखोरों ने छलांग लगाकर डूब रही सपना को बचा लिया, लेकिन लक्ष्मी गंगा में समा गई। गोताखोर कई घंटे तक लक्ष्मी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को गोताखोरों ने लक्ष्मी की फिर तलाश की। लक्ष्मी का शव किला घाट के पास उतराता मिला।
विज्ञापन

शव मिलने पर चीख पुकार मच गई। मां राखी व बहन ज्योति, भारती को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। भाई दीपक व पिता राकेश बघेल भी दहाड़े मारकर रो रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में लक्ष्मी की मौत पानी में डूबने से होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed