फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dabangs took away wife after looting jewelery and cash

Farrukhabad News: जेवर व नकदी लूटने के बाद पत्नी को ले गए दबंग

Mon, 09 Oct 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dabangs took away wife after looting jewelery and cash
नवाबगंज। तमंचे के दम पर जेवर व नकदी लूटने के बाद दबंग पत्नी को साथ में लेकर चले गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मड़िया निवासी संजीव यादव शनिवार को पत्नी रीना देवी को दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने जा रहे थे। कुतुबुद्दीनपुर गांव के पास कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने संजीव की बाइक को रोक ली। युवक गाली-गलौज करने लगे। संजीव के विरोध करने पर एक युवक ने गोट से तमंचा निकाल लिया। रीना के गले से सोने की चेन, कान के झाले व 20 हजार रुपये लूट लिए। युवकों ने तमंचे की नोक पर रीना को भी बाइक पर बैठा लिया और उसको अपने साथ लेकर चले गए। बच्चों के साथ थाने पहुंचे संजीव ने दोनों युवकाें के खिलाफ तहरीर दी। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed