फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cultural

जश्न-ए-वसंत: गागर जुलूस निकाल पेश की गंगा जमुनी तहजीब

Thu, 30 Jan 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
cultural
शाह बाबा सत्तार शाह रहमानी जश्ने वसंत कार्यक्रम में बोलते पप्पन मियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हजरत निजामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो, वारिस अली शाह, बाबा सत्तार शाह रहमानी से शुरू हुए जश्न -ए- वसंत का सिलसिला आज भी कायम है। गुरुवार को निकले गागर जुलूस में हर जाति, धर्म के लोगों ने बड़े ही शिद्दत के साथ शिरकत की। सभी ने इंसानी भाईचारे को मानवता के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चिलपुरा से एक जुलूस का आयोजन किया गया। इस जुलूस में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म के जाने-माने लोग मौजूद रहे। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा, भारत देश एक ब्रह्मा का संदेश देता है। उसी संदेश को हम सभी धर्म के लोग मानवता का संदेश जन-जन को देंगे। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने कहा कि पप्पन मियां ने सभी धर्मों, वर्गों को जोड़ने का काम किया है। यह कौमी एकता की मिसाल है। दिल शाह वारसी, अमन शाह वारसी, हाकिम सिंह, सुनील गंगवार, मैकदा वारसी, मुन्ना मेहरबान आदि ने अपने वक्तव्य पेश किए।
विज्ञापन

इसके अलावा लालू, महफूज, रमेश सिंह, बिल्लू, विकास ने भी विचार व्यक्त किए। ईश्वरदास शिवानी ने कहा कि ईश्वर तो प्रेम में समाहित है। पप्पन मियां ने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा। उन्होंने कहा, हम एक थे, हैं और रहेंगे। जुलूस का समापन दिलावर गंज मोहल्ले में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed