फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncles and nephews in dispute beaten path , firing

रास्ते के विवाद में चाचा-भतीजों को पीटा, फायरिंग

Mon, 25 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 25 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uncles and nephews in dispute beaten path , firing
रास्ते के विवाद का निस्तारण करने गए लेखपाल के सामने दबंगों ने
विज्ञापन
चाचा-भतीजों को मारपीट कर घायल कर दिया। बीचबचाव करने आए लेखपाल से हाथापाई कर दी। दबंग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सुर्जुपुर निवासी अर्जुन शाक्य का पड़ोसी अमर सिंह से रास्ता निकालने को लेकर विवाद है। दो दिन पहले इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। सोमवार को लेखपाल चकरोड के लिए नापजोख करने पहुंचे। अर्जुन लेखपाल के साथ फीता से जमीन की नाम करा रहा था। इसी समय अमर

सिंह अपने साथियों के साथ आ गए और अर्जुन के साथ मारपीट करने लगे। यह देखकर अर्जुन का भतीजे अग्नेश, सिरमोद बचाने के लिए आ गए। इस पर हमलावरों ने इनको भी पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में चाचा और भतीजे घायल हो गए। विवाद को शांत करने के लिए लेखपाल ने बीच में पड़कर अलग करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसके साथ भी

हाथापाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दहशत फैलने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अर्जुन ने बताया कि रास्ता निकालने के लिए प्रशासन को पत्र दिया था। इस पर लेखपाल रास्ता निकालने के लिए नापजोख करने के लिए आए थे। उसी समय हमलावरों ने मारपीट कर दी। लेखपाल ने बीचबचाव किया तो उनके साथ भी हाथापाई कर दी। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed