फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three arrested in connection with murder in farrukhabad

हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 11:51 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in connection with murder in farrukhabad
डेमो - फोटो : डेमो
दो सप्ताह पूर्व हापुड़ में चालक की हत्या कर ओला कैब लूट मामले में हापुड़ पुलिस तीन को पकड़कर ले गई है। सिर्फ 6500 रुपये लूटने के लिए चालक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हत्या के बाद कैब कायमगंज लाकर सुनसान इलाके में खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन


11 दिसंबर को नोएडा से ओला कैब बुक कराई गई। चालक ने अपने घर बताया कि वह 11-12 बजे तक घर पहुंच जाएगा। हत्यारोपियों ने चालक के पास मोटा पर्स देखा तो मन में लूट का लालच आ गया। हत्यारोपियों ने दादरी के आसपास एक दुकान से बीयर ली और चालक को भी पिलाई। नशे की हालत में चालक के गले में फंदा डालकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने उसके शव को हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर रुपये, मोबइल, टेबलेट व कैब लूट ली। अगले दिन तक जब चालक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दादरी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पिलखुआ थाना क्षेत्र में मिला शव परिजनों देखा तो चालक की शिनाख्त हो गई। शव आगरा जनपद के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव उंडेरा निवासी चालक देवेंद्र पुत्र रामवीर का था। वह हाल में गाजियाबाद जनपद के खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहकर ओला कैब चलाता था। परिजनों ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ पिलखुआ थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, लुटेरों ने कैब कायमगंज के कुबेरपुर मार्ग पर बागों के बीच सुनसान इलाके में खड़ी कर दी थी। सूचना पर कायमगंज पुलिस कैब कोतवाली ले आई थी। छानबीन की गई तो पता चला कि कैब के चालक की हत्या कर दी गई है। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने पिलखुआ थाना पुलिस को कैब के बारे में जानकारी दी।


हापुड़ के पिलखुआ थाने के एसएसआई संजय त्यागी, एसआई अकरम खान सर्विलांस टीम के जसवंत कुमार शुक्रवार को हत्यारोपियों की तलाश में कायमगंज में डेरा डाल दिया। हापुड़ पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छापा मारा तो तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में कायमगंज नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी अतुल गुप्ता, मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गनू निवासी सोनू उर्फ रूपेश, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गनीपुर जोगपुर निवासी शिवम सक्सेना उर्फ बौआ को हापुड़ पुलिस दबोच ले गई है। पकड़े गए आरोपियों से रुपये, मोबाइल, टेबलेट बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed