फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The procession then poisoned young woman

बारात नहीं आने पर युवती ने जहर खाया

Fri, 13 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
ऐन मौके पर बारात नहीं आई। पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी नजर
विज्ञापन
अंदाज कर दिया। इससे  क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीरावस्था में  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  थाना जहानगंज क्षेत्र निवासी दो बहनों की शादी मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी से तय हुई थी। इनकी बारात 11 मार्च को आनी थी। लड़की पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर लीं।

दोनों बहनों ने मेहंदी रचाई। घर में जश्न का माहौल था, लेकिन ऐन मौके पर दहेज की डिमांड बढ़ गई। लड़की के पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अंगूठी व नगदी पहले ही दे चुका है। अब दहेज में बाइक, फ्रिज, सोने की चेन आदि की मांग की जा रही है। दहेज देने में असमर्थता जताने पर लड़का पक्ष ने 11 मार्च को बारात लाने से इनकार कर दिया।

लड़की की पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय जांच का हवाला देकर टरका दिया। पुलिस की ओर से इस मामले में जरा भी रुचि नहीं दिखाई गई। ऐसे में पिता को बिलखते देख बेटी ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों सीएचसी ले गए। जहां लड़की के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई और उसकी हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed