फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The brutal murder of the young man guarding the tubewell

नलकूप की रखवाली को गए युवक की निर्मम हत्या

Fri, 07 Aug 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
The brutal murder of the young man guarding the tubewell
नलकूप की रखवाली करने गए युवक की गुरुवार की रात धारदार हथियार से कर दी
विज्ञापन
गई। शव चकरोड पर पड़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पर एसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना शमसाबाद के गांव प्रहलादपुर के मजरा शेरईया निवासी हुकुम सिंह राजपूत (28) पुत्र ईश्वरदयाल गुरुवार  रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद नलकूप की रखवाली करने घर से गया था। रात करीब 11 बजे हुकुम सिंह की पत्नी नीरज कुमारी के अचानक पेट में दर्द उठा तो वह चीखने चिल्लाने लगी। इससे परिवार के लोग जाग गए। गांव के लोग भी आ

गए। कुछ लोग हुकुम सिंह को बुलाने गए तो नलकूप बंद मिला। इस पर ग्रामीण लौट आए। परिजन चिलसरा से प्राइवेट डाक्टर को घर बुला कर लाए और नीरज कुमारी का उपचार कराया। इसके बाद गांव के कई लोग हुकुम सिंह को खोजने के लिए निकल पड़े। गांव से कुछ दूर पर युवक की लाठी पड़ी मिली। इसके बाद लोग टार्च की रोशनी में उसकी तेजी से खोज

करने  लगे। गांव से 700 मीटर दूर चकरोड के पास उसका शव पड़ा मिला। पास ही उसकी टार्च भी पड़ी थी। मृतक के मौसेरे भाई वीरेंद्र सिंह ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इस पर एसओ प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने हत्या की सूचना सुबह आला अफसरों को दी। एसपी दिनेश कुमार पी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने मृतक के

परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हुकुम सिंह रोज की तरह नलकूप की रखवाली के लिए घर से गया था।  मृतक के भाई चरन सिंह ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ननिहाल में रह रहा था युवक
थाना नवाबगंज के गांव पहाड़पुर मिल्किया निवासी ईश्वरदयाल राजपूत की ससुराल थाना शमसाबाद के गांव प्रहलादपुर के मजरा शेरइया निवासी बलदेव प्रसाद के यहां है। ससुराल में 10 बीघा खेती मिलने से ईश्वरदयाल अपनी ससुराल में ही रहते थे। उनकी मौत के बाद उनका बेटा हुकुम सिंह पत्नी के साथ रहने लगा था।

डाग स्क्वायड फेल, नहीं लगा सुराग
हत्या की जानकारी पर एसपी दिनेश कुमार पी, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, नवाबगंज एसओ मोहम्मद मुस्लिम खां, मेरापुर एसओ, मोहम्मदाबाद प्रभारी, डाग  स्क्वायड और फिंगरप्रिंट की टीम घटनास्थल पर जा पहुंची। डाग  स्क्वायड की टीम हत्यारों का पता लगाने में असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed