{"_id":"5c4a00e8bdec2273ac45dba9","slug":"six-people-caught-in-the-standing-crop-of-village-society-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन पर खड़ी फसल काटने में छह को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम समाज की जमीन पर खड़ी फसल काटने में छह को पकड़ा
Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
ग्राम समाज की भूमि पर खड़ी फसल काटने से रोकने पर दबंगों की लेखपाल से नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस ने छह दबंगों को हिरासत में ले लिया है। लेखपाल ने प्रधान पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
कायमगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सवितापुर बिहारीपुर में ग्राम समाज की करीब 500 बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा है। ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने तहसील के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व कायमगंज तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने जांच की तो कब्जा पाए जाने पर ग्राम समाज की 50 बीघा जमीन पर खड़ी सरसों की फसल की नीलामी के लिए झंडी लगवा दी थी। ग्रामीणों को हिदायत दी थी कि फसल को कोई काटेगा नहीं।
तहसीलदार आदेश के बाद भी दबंगों ने जमीन पर खड़ी फसल को बुधवार सुबह से ही काटना शुरू कर दिया था। जानकारी होने पर अधिकारियों के आदेश पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर फसल काटने के लिए मना किया। इसके बाद भी दबंग फसल को काटते रहे। गुरुवार शाम को तहसीलदार गजेंद्र सिंह के आदेश पर कानूनगो छोटे लाल गुप्ता, लेखपाल सुनील कुमार, अरुण कुमार कंपिल थाने से पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और फसल काट रहे दबंगों को लेखपाल ने रोका तो नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने छह दबंगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। लेखपाल अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान शहाना बेबी ने फोन कर उन्हें पीटने धमकी दी है। ग्राम पंचायत सवितापुर बिहारीपुर की प्रधान शहाना बेबी ने बताया कि लेखपाल ने जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल को धमकी के मामले की जांच कराकर सही पाए जाने पर प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।