{"_id":"58fb99f74f1c1b230d8b5072","slug":"relationship-uncle-only-the-innocent-murderer-came-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते का चाचा ही निकला मासूम का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते का चाचा ही निकला मासूम का कातिल
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
आरोपी विपिन शर्मा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम का अपहरण कर रेप के बाद उसकी हत्या के मामलेव का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का बताया कि रिश्ते के चाचा विपिन शर्मा ने ही घटना को अंजाम दिया था।
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी विपिन की हरकतों से पुलिस को उस पर पहले से ही शक था। यह शक उस समय और पुख्ता हो गया जब कुएं से मासूम की लाश मिलने के बाद विपिन अस्पताल नहीं पहुंचा, जबकि इससे पहले वह लगातार बच्ची की तलाश में साथ रहा।
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। उस पर बलात्कार, हत्या की धाराओं के साथ पॉस्को एक्ट की कार्रवाई की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम कशिश घर के बाहर खेल रही थी, तभी रिश्ते के ही चाचा विपिन शर्मा ने उसे दुकान से टाफियां दिलाईं।
विज्ञापन
इसके बाद चाकलेट दिलाने का लालच देकर खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका चिल्लाई तो उसने उसका मुंह दबा दिया। पहचान खुल जाने के भय से उसने गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद शव को खंडहर में पड़े कंबल में लपेटकर कुएं में फेंक दिया और भाग गया।
उन्होंने बताया कि बालिका की तलाशी के दौरान आरोपी के भाई ने ही कुएं से शव को बाहर निकाला था। इस दौरान विपिन भी वहां मौजूद रहा लेकिन शव को अस्पताल ले जाया गया तो वह वहां नहीं पहुंचा। स्थानीय पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से उसी दिन शक के आधार पर विपिन को दबोच लिया था।
पहले उसने गुमराह किया, लेकिन बाद में सच कबूल दिया। उसके कपड़ों में खून लगा पाया गया है। आरोपी विपिन कन्नौज जनपद के कसबा मलिकपुर में ग्रिल वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। वह अविवाहित है। बालिका और आरोपी के कपड़ों को कब्जे में लेकर पुलिस ने सुबूत के तौर पर जांच के लिए भेजा है।