{"_id":"7566921e20b9f5b6a5d20626a8e0de95","slug":"principal-parents-of-children-beaten-in-fights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में परिजनों ने प्रधानाचार्य को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के झगड़े में परिजनों ने प्रधानाचार्य को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
पब्लिक स्कूल के हास्टल में रहने वाले दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक
विज्ञापन
बच्चे के पिता ने अपने साथियों के साथ स्कूल पहुंच कर हंगामा किया। असलहे
लहराने से स्कूली छात्रों में हड़कंप मच गया। इसका विरोध करने आए
प्रधानाचार्य को छात्र के पिता ने पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने
जहानगंज थाने में तहरीर दी है।
जहानगंज बघार नाले के पास स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल में आवास विकास कालोनी निवासी एक बच्चा हॉस्टल में रहकर कक्षा छह की पढ़ाई कर रहा है। इसका छिबरामऊ निवासी हॉस्टल के साथी से मंगलवार की दोपहर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने पर आवास विकास कालोनी निवासी छात्र ने अपने पिता को जानकारी दी। इसके पिता अपने अन्य पांच छह
साथियों के साथ असलहे लेकर स्कूल पहुंच गए। यह छिबरामऊ वाले छात्र को खोजने लगे। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य सुबोध कुमार निवासी जगतसिंहपुर उड़ीसा, वर्तमान निवासी फतेहगढ़ को मिली। उन्होंने हास्टल में असलहे लेकर आए छात्र के परिजनों को बाहर जाने के लिए कहा। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। छात्र के पिता ने साथियों के साथ प्रधानाचार्य की पिटाई शुरू
कर दी। इससे हॉस्टल के बच्चों में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर अपने साथियों के साथ फरार हो गएया। प्रधानाचार्य सुबोध कुमार रथ ने जहानगंज थाने पहुंच कर हमलावर छात्र के पिता व पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों के आपसी विवाद में एक छात्र कापिता पांच छह लोगों के साथ असलहे लेकर स्कूल में घुस
आया। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। स्कूल बंद कराने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।