Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest department personnel intercepted a canter truck loaded with 80 quintals of illegal khair wood.

Udham Singh Nagar News: वन कर्मियों ने पकड़ा 80 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी से भरा कैंटर

Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Forest department personnel intercepted a canter truck loaded with 80 quintals of illegal khair wood.
बाजपुर। 80 क्विंटल खैर की लकड़ी से भरे कैंटर को वन विभाग की टीम ने पीछा करके पकड़ लिया। हालांकि टीम चालक और वन तस्करों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। विभाग ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर बन्नाखेड़ा रेंजर नवल किशोर कपिल की अगुवाई में डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला ने टीम के साथ लकड़ी से भरे कैंटर का पीछा किया। वन विभाग की ओर से घेराबंदी करने पर पिपलिया मार्ग मुंडिया कला में सड़क किनारे कैंटर को खड़ा कर चालक और तस्कर भाग गए। वन विभाग की टीम ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। रेंजर नवल किशोर कपिल ने बताया कि कैंटर से खैर की लकड़ी मिलने पर वाहन को सीज कर किया गया है। अज्ञात तस्कराें के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। टीम डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला, सुरेश चन्द्र तिवाड़ी, चमनलाल, दीपक नेगी आदि रहे।
विज्ञापन

लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
काशीपुर। चांदपुर में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। मौके पर बड़ी मात्रा में ताजा कटी लकड़ी भी मिली। अधिवक्ता हरदीप शर्मा की शिकायत पर मामला एनजीटी पहुंचा था। एनजीटी ने 276 पेड़ों के कटान पर करीब 67 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई थी। इसके बाद भी कटान नहीं रुका। आरोपों के अनुसार अब तक करीब 575 पेड़ काटे जा चुके हैं यानी पेनल्टी के बाद भी करीब 300 और पेड़ कट गए। शर्मा ने कहा कि सीएम पोर्टल समेत कई स्तरों पर शिकायत दी लेकिन उद्यान विभाग ने मामला निस्तारित दिखा दिया। उन्होंने कटान की अनुमति और विभागीय कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। रेंजर महेश बिष्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed