{"_id":"5871224b4f1c1bf47f1583f6","slug":"nagar-kirtan-on-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन में करतब दिखाते गदका पार्टी के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन हुआ। सिख संगत ने गुरुवाणी के बीच गोविंद सिंह की शहादत को याद किया। गदका पार्टी ने करतब दिखाकर मौजूद लोगाें को हतप्रद कर दिया। गुरुद्वारों को बिजली की झालरों से सजाया गया।
शनिवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा कर्नलगंज से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। यात्रा में सबसे आगे गुरु तेगबहादुर विद्यालय के बच्चे पंज प्यारे का रुप धर चल रहे थे। इसके पीछे विद्यालय की बैंड पार्टी के नन्हे कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करते दिखे।
यात्रा में शाहजहांपुर से प्रणवीर सिंह के नेतृत्व में आई गदका पार्टी ने अपने जौहर दिखाए। लट्ठबाजी, तलवारबाजी, कीलों पर लेटकर सीने पर बर्फ तुड़वाना, आंखों में नमक भरकर तलवार से सिर पर रखे सेब और केले को काटना आदि हैरतअंगेज करतब देखकर मौजूद लोग अपने दांतों तले उंगली दबाए रहे।
विज्ञापन
यात्रा फतेहगढ़ चौराहे से आगे बढ़ी तो विश्व हिंदू परिषद और भाजयुमो के नेताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल वाहन पर गुरु ग्रंथ साहिब के आगे झाड़ू से सड़क को साफ किया गया। यात्रा गाड़ीखाना, एमआईसी तिराहा, कानपुर रोड होते हुए दोबारा गुरुद्वारा पहुंची। यहां से बसों में सवार होकर सिख संगत के लोग लालगेट पहुंचे।
यहां से यात्रा दोबारा से शुरू होकर लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। यात्रा समापन के बाद गुरुद्वारे मे सबद कीर्तन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा में ट्रैफिक की व्यवस्था 12 यूपी के कैडेट्स ने संभाली। यात्रा में शहीद अजीत सिंह और बाबा जोरावर सिंह, दीवान टोडरमल की झांकियां आर्कषण का कें द्र रहीं।
नेहरू रोड पर संजय गर्ग और दीप संस्था के अध्यक्ष निमिष टंडन ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कर्नल भुवनेश शर्मा, कर्नल एमके बक्शी, सरदार सूर्यप्रताप सिंह, शिव सिंह सलूजा, बाबू सिंह गिल, जगदीप सिंह, गुरुविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, रनवीर सिंह बक्शी, सतनाम सिंह और रिंकू आदि मौजूद रहे।