Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A vehicle collided with a scooter, and a bus hit an auto-rickshaw; two people died.

Gurugram News: स्कूटी को वाहन और ऑटो को बस ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Thu, 26 Nov 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A vehicle collided with a scooter, and a bus hit an auto-rickshaw; two people died.
सेक्टर-31 रेडलाइट और अतुल कटारिया चौक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-40 थाने और सेक्टर-5 थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, बुधवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संबंधित थानों की पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई की रही है।
राजस्थान के चुरू निवासी विकास ने सेक्टर-40 थाने में दी शिकायत में बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 10:50 बजे उनके चाचा संजय कुमार स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-40 की मार्केट से अपने घर की ओर जा रहे थे। सेक्टर-31 रेडलाइट पर स्कूटी को एक वाहन ने टक्कर मार दी और चालक अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में बिहार के वैशाली निवासी सुरेंद्र कुमार ने सेक्टर-5 थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सुखराली में किराये पर रहता है और गुरुग्राम बस अड्डा से कापसहेड़ा बॉर्डर तक ऑटो चलाता है। बुधवार की सुबह करीब 5:50 बजे अपने ऑटो में सवारियां लेकर कापसहेड़ा जा रहा था। अतुल कटारिया चौक के पास एमडीआई चौक की ओर से आ रही निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और कई सवारियां घायल हुईं। ऑटो पलटने से एक सवारी आलोक (19) निवासी गोपिया गांव, बहराइच (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। उक्त बस पालम विहार स्थित कंपनी में जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर सेक्टर-5 थाने की पुलिस ने बस काे कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
सेक्टर-31 रेडलाइट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जाएगी। वहीं, ऑटो को टक्कर मारने वाली बस के मालिक को नोटिस भेजकर चालक पेश करने के लिए कहा जाएगा। दोनों मामलों में चालकों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed