फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Murder of former station master's daughter-in-law in farrukhabad

पूर्व स्टेशन मास्टर की बहू की हत्या

Sat, 09 Jun 2018 11:34 PM IST
पूर्व स्टेशन मास्टर की बहू की हत्या
पूर्व स्टेशन मास्टर की बहू की हत्या Updated Sat, 09 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Murder of former station master's daughter-in-law in farrukhabad
माया यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर पट्टी सपा में शुक्रवार रात सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर की छोटी पुत्रवधू की गला दबाने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जेठ-जेठानी ने पुलिस के आगे आशंका जताई कि बदमाशों ने हत्या की है। वे नौ लाख के नगदी-जेवर भी लूट ले गए हैं। युवती के पिता ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रेलवे के पूर्व स्टेशन मास्टर जगदीश यादव के छोटे पुत्र राजीव यादव की शादी 19 अप्रैल 2017 को फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला अख्तर मशीह कोठी निवासी कल्यान सिंह यादव की पुत्री माया यादव से हुई थी। राजीव महाराष्ट्र के नागपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात माया (26) घर में नीचे के कमरे में तथा जेठ संजीव यादव, जेठानी संगीता बच्चों के साथ छत पर लेटे थे। घर के बाहर चबूतरे पर ससुर जगदीश यादव सो रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पांच बजे जेठानी संगीता नीचे कमरे में पहुंची तो देवरानी का शव पड़ा था। संगीता के मुताबिक अलमारी व बक्से के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर आए एसओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी को जेठ-जेठानी ने बताया कि बदमाश घर में घुसे होंगे। देखे जाने पर उन्होंने माया की हत्या कर नौ लाख के नगदी-जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मौके पर पहुंचे माया के पिता कल्यान सिंह ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ-जेठानी, ससुर व शादी कराने वाले गबुरुदयाल नगला दूधेमई कायमगंज निवासी सुबोध कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी अतुल शर्मा ने बताया लूटपाट की घटना संदिग्ध लग रही है। लूट और दहेज हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed