{"_id":"57c9c6b64f1c1b81042cc3da","slug":"kill-the-son-of-the-home-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के पुत्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड के पुत्र की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गंाव हकीकतपुर निवासी व कोतवाली कायमगंज में तैनात होमगार्ड चंद्र प्रकाश यादव के पुत्र विश्व प्रताप उर्फ वीपी का उसके ही बाग में फांसी पर शव लटकता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वीपी (18) कक्षा 12 का छात्र था।
विश्व प्रताप उर्फ वीपी गुरुवार रात अपने परिवार के साथ छत पर सोने चला गया। रात 11.30 बजे वह घर से किसी को बिना बताए निकल गया। शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे ग्रामीणों ने उसके ही आम के बाग में शव फांसी पर लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन फांसी पर विश्वप्रताप का शव लटका देख रोने-बिलखने लगे। मृतक की मां राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। शव मिलने की सूचना पर सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार व कंपिल थानाध्यक्ष सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता से जानकारी प्राप्त की।
मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र को पहले मोबाइल से फोन कर बुलाया गया। बाद में हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। उसने बताया कि उसके पुत्र का मोबाइल भी गायब है। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या किए जाने की तहरीर दी। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। फील्ड यूनिट टीम के एसआई सुरेंद्र सिंह व कांस्टेबल दिनेश कुमार ने नमूने लिए। वहीं हैंडलर विपिन कुमार व जैवेंद्र सिंह ने ऑस्कर (कुत्ता) को लुंगी, चप्पल व मृतक की शर्ट को सुंघाया तो वह एक किलोमीटर तक गया और फिर वापस चला आया। इस दौरान उसने बाग में पड़े बीड़ी के बंडल, माचिस, पान मसाला से भरे पैकेटों को सूंघा। इसके साथ ही स्कूल के पास पडे़ शराब के चार खाली क्वार्टरों व खाली पड़े नमकीन के पैकेटों को भी सूंघा। पुलिस ने सारी चीजों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शव हत्या कर लटकाया गया है या फिर युवक ने फांसी लगाई , इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वहीं सीओ ने थानाध्यक्ष को पोस्टमार्टम को वीडियोग्राफी के साथ डाक्टरों के पैनल से कराने के निर्देश दिए हैं।