फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelry shop in the main market of millions from piracy

मुख्य बाजार में सराफा दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 15 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jewelry shop in the main market of millions from piracy
तिजोरी का कटा हुआ दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
कायमगंज के लोहाई बाजार स्थित सराफा दुकान से चोरों ने लाखों के सोने, चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। चोर गैस कटर व सिलेंडर मौके पर छोड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


घटना से व्यापारियों में रोष है और उन्होंने दुकानें बंद रखी। व्यापारियों का कहना है कि जब रात भर ज्वैलरी शॉप के सामने स्थित गजक की दुकान खुली रही और पुलिस भी मौजूद थी तो चोरी कैसे हो गई।  
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी हरिश्चंद्र वर्मा की लोहाई बाजार में सराफा की दुकान है। शनिवार सुबह जब उनके पुत्र आशीष ने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी भी खुली पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख वह चीखने-चिल्लाने लगे। इस पर वहां भीड़ जुट गई। दुकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार रात गली में स्थित दुकान के जीने के दरवाजा को चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद चोर नकब लगाकर दुकान पर बनी कोठरी पर चढ़े और साथ लाए गैस कटर से लोहे के गेट को काटकर दुकान के अंदर घुसे।

चोरों ने तिजोरी के दरवाजे को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। चोर गैस कटर व सिलेंडर मौके पर ही छोड़ गए। चोरी की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। वहीं, मुख्य बाजार में चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है।

दुकान मालिक हरिश्चंद्र वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि तिजोरी से पांच सोने की चेन, चार जोड़ी सोने की झुमकी, 10 सोने की अंगूठी, 10 सोने के पैंडल, लौंग, बच्चों की सोने के ओम, नथ, पायल, चांदी की हाफ करधनी, तोड़िया, बिछिया और अंगूठी सहित 1.10 लाख की नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

 
मुख्य बाजार में चोरी की घटना होने से नगर के सराफा व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से घटना का खुलासा जल्द किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed