{"_id":"5803beff4f1c1b6c6128fa87","slug":"hump-sunk-two-teenagers-dbin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का टीला धंसा, दो किशोरियां दबीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का टीला धंसा, दो किशोरियां दबीं
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में घायल पूजा।
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार पर घर लीपने के लिए मिट्टी लेने गई दो किशोरियां टीला धंसने से दब गईं। दोनों कोे इलाज के लिए कायमगंज लाया गया। रविवार को तराई क्षेत्र के कुआंखेड़ा क्षेत्र के गांव अलीगढ़ निवासी रजनेश शाक्य की 16 वर्षीय पुत्री पूजा गांव की उपासना पुत्री प्रहलाद के साथ त्योहार पर घर लीपने के लिए गांव के बाहर टीले से मिट्टी लेने गई थी। जब दोनो किशोरियां मिट्टी खोद रही थीं, तभी मिट्टी का टीला अचानक ढह गया, जिससे दोनों दब र्गइं।
मदद के लिए वह चीख-पुकार मचाने लगीं। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर किशोरियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना उनके परिवारीजनों को दी गई। आनन-फानन में परिजन दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। पूजा के परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं गंभीर उपासना का इलाज प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया गया।