{"_id":"572f7de34f1c1b0b5c5cd0bf","slug":"ganga-from-drowning-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में डूबने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गंगा स्नान करने गया किशोर नहाते समय डूब गया। पास में स्नान कर रहे लोगों ने किशोर को बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी ब्रजेश कुमार यादव के भाई सतीश चंद्र यादव की शनिवार देर रात तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। रविवार को परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने पांचाल घाट स्थित शमसान घाट पर पहुंचे। अंतिम संस्कार कर सभी लोग पुराने पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने गए। अचानक ब्रजेश यादव का पुत्र प्रद्युम्न (15) गंगा में डूब गया। उसको डूबते हुए परिवार व पड़ोसियों ने देख लिया।
काफी मशक्कत के बाद प्रद्युम्न को गंगा से बाहर निकाला गया। आनन-फानन मेें परिजन प्रद्युम्न को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। मगर चिकित्सक ने उसेे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ब्रजेश यादव ने बताया कि गंगा नहाते समय अचानक प्रद्युम्न को दौरा पड़ गया। इस कारण वह गंगा में डूब गया और उसकी मौत हो गई।