फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Country liquor factory caught , four arrested

देशी शराब का कारखाना पकड़ा, चार गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Country liquor factory caught , four arrested
देशी नकली शराब बनाने के कारखाने को पुलिस ने पकड़ लिया। यहां से 550 लीटर
विज्ञापन
शराब, भारी मात्रा में खाली क्वाटर और ढक्कन सील करने वाली मशीन बरामद की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहल्ला धंसुआ में काफी दिनों से देशी नकली शराब बनाने का कारखाना चल रहा था। यहां देशी शराब तैयार कर क्वाटरों में भरने के बाद मशीन से सील कर दिया

जाता था।  शनिवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव धंसुआ में छापा मारा और शराब कारखाना पकड़ लिया। पुलिस ने शराब बनाते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। यहां से 550 लीटर तोहफा ब्रांड की शराब बरामद हुई। इस ब्रांड के 5717 अदद रैपर, एक बंडल शील्ड रैपर, छन्नी, 68 गत्ते, इन पर फार सेल इन यूपी लिखा

हुआ बरामद हुआ है। पैकिंग मशीन, 10 शराब से भरे क्वाटर व 10200 खाली क्वाटर बरामद हुए। दो बोरियों में यूरिया खाद जैसा पदार्थ रखा था। दो मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। कोतवाल पकड़े गए चार लोगों के साथ कारखाने से बरामद

सामग्री केे लेकर कोतवाली आए।  कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम इंद्रपाल निवासी धंसुआ, अरविंद मिश्रा निवासी दवौली कानपुर,  क्रांति चौधरी निवासी गोविंदपुरी गाजियाबाद और पवन कुमार निवासी राजन नगला फतेहगढ़ बताए हैं।। इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed