{"_id":"5aa6c9a04f1c1bbc758b5277","slug":"captive-blade-on-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने ब्लेड से खुद पर किया वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी ने ब्लेड से खुद पर किया वार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
captive in police custody
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पिटाई से क्षुब्ध बंदी ने ब्लेड से दोनों हाथों की कलाई से कोहनी तक कई जगह काट लिया। यह देख पुलिसकर्मियों के होश उड़े गए। आनन-फानन उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। बंदी को चोरी के एक मामले में पेशी पर सदर हवालात लाया गया था।
शहर कोतवाली के गांव सातनपुर पट्टिया निवासी विक्की पुत्र मुन्नू कटियार चोरी के एक मामले में जिला जेल में निरुद्ध है। सोमवार को उसे पेशी के लिए दीवानी न्यायालय की सदर हवालात में लाया गया। विक्की के परिवार के लोग उससे मिलने सदर हवालात पहुंचे। परिवार के लोगों ने जब विक्की को खाना देने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया। इस पर विक्की पुलिसकर्मियों से झगड़ने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात से बाहर निकाला और पीट कर फिर बंद कर दिया। इससे नाराज विक्की ने हवालात में पड़ी एक ब्लेड से खुद पर वार करने लगा। यह देख अन्य बंदियों ने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। आनन-फानन एचसीपी अशोक शुक्ल और उदयवीर विक्की को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉ. राजकिशोर ने बंदी का मेडिकल किया। विक्की ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने खाना देने से मना कर दिया था। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने पीट दिया। इसी बात पर उसने ब्लेड से हाथ काटे। पुलिसकर्मी उसे ही खाना नहीं लेने देते, जबकि अन्य बंदियों के परिजन खाना देकर चले जाते हैं।