{"_id":"6a9c279b55bdf553cb0683b8","slug":"clash-between-two-groups-over-a-drainage-dispute-meerut-news-c-72-1-smrt1015-158862-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव जेई निवासी एजाज, महताब, अंसार की नाली में पाइप लगाने को लेकर शुक्रवार देर रात दूसरे पक्ष के फरीद, फैजल के साथ कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।
मारपीट और पथराव की जानकारी कंट्रोल रूम को मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराया। वही मारपीट के दौरान एक पक्ष से एजाज और दूसरे पक्ष से फरीद, फैजल घायल हो गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के एजाज, महताब, अंसार, फरीद, फैजल को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।