फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider killed by collision of pickups , wife injured

पिकप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Wed, 16 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by collision of pickups , wife injured
हादसे में घायल हुए बहनोई को देखने के लिए आ रहे बाइक सवार दंपति को बघार
विज्ञापन
नाला के पास पिकप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कन्नौज थाना तालग्राम के गांव रोहली निवासी अनिल कुमार उर्फ कल्लू सक्सेना (43) के बहनोई मोहम्मदाबाद कस्बा

निवासी रितेश कुमार मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इन्हें आवास विकास कालोनी के अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी जानकारी पर अनिल बुधवार की दोपहर पत्नी सरिता के साथ बहनोई को देखने आ रहे थे। बघार नाला के पास सामने से आ रही पिकप से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।  हादसे के बाद पिकप चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे को

देखकर आसपास के लोग आ गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अनिल खेती करता था।  एक अन्य हादसे में जिला हरदोई थाना पाली के गांव उबरी कला निवासी चांद मोहम्मद और पत्नी सोनी बेटी पल्लवी के साथ ससुराल हरदोई जा

रहे थे। यह  रूपापुर के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कार की चपेट में कर पल्लवी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के नौगवां

निवासी पवन कुमार बाइक से अपनी रिश्तेदारी में थाना मऊदरवाजा के गांव टड़ा की मढ़ैया गया हुआ था। बुधवार की दोपहर वह वापस घर लौट रहा था। इस बीच मऊदरवाजा इलाके में स्कूली बस की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed