{"_id":"5c003013bdec2241ad18af37","slug":"beaten-tahsildars-driver-tani-pistol-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के चालक को पीटा, तानी पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार के चालक को पीटा, तानी पिस्टल
farrukhabad
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
चालक
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार सदर के सामने ढाबा मालिक और उसके साथियों ने उनके चालक के साथ मारपीट कर पिस्टल तान दी। यह देखकर जब तहसीलदार पहुंचे तो हमलावर भाग गए। इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। चालक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह गुरुवार को मोहम्मदाबाद के सकवाई में नोडल अधिकारी के आने पर गए थे। वहां से दोपहर को लौट रहे थे। गांव गैसिंगपुर प्लांट के पास स्थित ढाबा के पास दो ट्रकों पर मौरंग लदी थी। ओवरलोड होने पर तहसीलदार ने चालक राजेश कुमार को इसकी जानकारी करने के लिए भेज दिया।
चालक मौरंग की जानकारी करने लगा। इसी दौरान ढाबा मालिक गांव निसाई निवासी सतेंद्र सिंह और उसके साथियों ने चालक को घेर लिया। उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी, पिस्टल तान दी। यह देखकर तहसीलदार गाड़ी से उतर कर पहुंचे। तहसीलदार को आता देख मारपीट करने वाले चालक को धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से तहसीलदार ने गांव मुड़गांव निवासी पूर्व सैनिक गुड्डन सिंह को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। चालक ने आरोप लगाया कि ढाबा मालिक के साथी पूर्व सैनिक गुड्डन सिंह ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी थी। शाम को चालक ने सतेंद्र सिंह, गुड्डन सिंह और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पूर्व सैनिक की लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।