फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पिता के हत्यारोपी पुत्र को पुलिस ने पकड़ा

पिता के हत्यारोपी पुत्र को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 14 Jan 2019 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिता के हत्यारोपी पुत्र को पुलिस ने पकड़ा
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में शराब के नशे में पिता की हत्या करने और भाई को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हुई खुरपी बरामद की है। मृतक की छोटी पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी सिपाही लाल ने पिता छविनाथ की खुरपी मारकर हत्या कर दी थी। बड़े भाई शंकर लाल को खुरपी मार कर घायल कर दिया था। घायल लोहिया अस्पताल में भर्ती है। छविनाथ की छोटी पुत्री कविता की तहरीर पर सिपाहीराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कमालगंज पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


रात में एसएसआई विक्रम सिंह व एसआई हरेंद्र सिंह ने सिपाही रवींद्र सिंह के सहयोग से भोजपुर गांव में मस्जिद के पास सिपाहीराम को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर खुरपी को बरामद कर लिया गया है। मृतक की पुत्री कविता ने बताया कि पिता और दोनों भाई शराब पिए थे। इनमें झगड़ा होने लगा था। पिता को शौचालय में धकेल दिया था। इससे उनके कुंडी लग गई और मौत हो गई। पुलिस ने पिता के हत्यारोपी पुत्र को रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed