{"_id":"5ccf15e8bdec22075060776b","slug":"71557075432-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबूज किसानों को घायल कर दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरबूज किसानों को घायल कर दो लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार पांच बदमाशों ने डीसीएम रोक कर तरबूज बेचकर लौट रहे किसानों को मारपीट कर लूट लिया। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार व 66 हजार रुपये समेत तीन शातिरों को पकड़ लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरी धरमपुर के मजरा पंखियन की मड़ैया निवासी जाहीद पुत्र समीर खां, उसका भाई इंतजार व गांव के मुख्तार पुत्र सत्तार और अकरम पुत्र हनीम गंगा की रेती में तरबूज की खेती करते हैं।
शुक्रवार रात को सभी डीसीएम में तरबूज लोड कर लखनऊ बेचने ले गए थे। वहां दो लाख रुपये का तरबूज बेचने के बाद सभी लोग शनिवार शाम उसी डीसीएम से वापस आ रहे थे। रास्ते में राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर के पास रात करीब साढ़े 12 बजे एक नीली मारुति 800 कार ने डीसीएम को ओवरटेक किया।
विज्ञापन
इसके बाद जैनपुर भट्ठे के पास बदमाशों ने कार आगे खड़ी कर डीसीएम रोक ली। उससे तमंचाधारी पांच नकाबपोश बदमाश उतरे और फतेहगढ़ कोतवाली के गांव धन्सुआ निवासी डीसीएम चालक के थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद जाहीद, मुख्तार, अकरम व इंतजार को पीटना शुरू कर दिया। तभी चालक वहां से भाग गया।
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से पीट कर सभी को घायल कर दिया। इसमें अकरम का सिर फट गया। रुपये न देने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी तो जाहिद व मुख्तार ने बैग में रखे एक-एक लाख रुपये निकाल कर दे दिए। बदमाश सभी के मोबाइल भी साथ ले गए।
घटना के बाद चालक आ गया। इसके बाद पीड़ितों ने फर्रुखाबाद शहर की कादरी गेट चौकी पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल क्षेत्र का न होने से पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इसके बाद सुबह साढ़े तीन बजे राजेपुर थाने पहुंचकर किसानों ने घटना की सूचना दी।
एसपी ने सुबह घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। एएसपी थाने पहुंचे और डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। डीसीएम कब्जे में ले ली। पुलिस ने जाहीद की तहरीर पर पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देर रात चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन शातिरों को लूट के 66 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त कार समेत दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
लखनऊ से लौटते समय सभी किसानों ने शाहजहांपुर जनपद के कस्बा हुल्लापुर में एक ढाबे पर भोजन किया था। इस दौरान चालक ने भोजन नहीं किया और वह गायब हो गया था। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर जाहिद ने पूछा था कि कहां चले गए थे।
इस पर उसने बताया कि अपनी गर्ल फ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था। बदमाशों के थप्पड़ मारने पर चालक भाग गया और बदमाशों के जाते ही वापस आ गया। इससे पुलिस की शक की सुई डीसीएम चालक पर है। आशंका है कि चालक के षड्यंत्र से ही लूट हुई।
लूट के बाद चालक ने राजेपुर थाने की जगह कादरीगेट चौकी पर जानकारी देने की बात कही। डरे किसानों ने भी उसकी बात मान ली और कादरीगेट चौकी पहुंच गए। वहां पुलिस ने कह दिया कि वह लोग मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इससे वह उसी थाने में जानकारी दें। इसके बाद सभी किसान रात को ही मऊदरवाजा थाना पहुंचे। वहां पुलिस ने घटनास्थल राजेपुर का बता वहां भेज दिया। तड़के करीब साढ़े तीन बजे किसान राजेपुर थाने पहुंचे।
इसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए सुबह साढ़े पांच बजे सीएचसी भेजा गया। तभी पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने थाने व घटनास्थल पहुंच कर छानबीन शुरू कराई।
तरबूज किसानों को पीटकर दो लाख लूटे
बिक्री कर लखनऊ से लौटते समय कार सवार बदमाशों ने की वारदात
देर रात पुलिस ने तीन शातिरों को पकड़कर 66 हजार रुपये और कार बरामद की