{"_id":"5c4f36f3bdec22737c290b92","slug":"41548695283-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से एलआईसी एजेंट की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से एलआईसी एजेंट की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के फैजबाग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एलआईसी एजेंट की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बघऊ निवासी उमेश चंद्र दुबे (45) पुत्र प्रेमचंद्र दुबे एलआईसी एजेंट थे। सोमवार शाम को उमेश चंद्र बाइक से कायमगंज की ओर जा रहे थे। उमेश हेलमेट लगाए थे। फैजबाग के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उमेश की बाइक टकरा गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना होते देख चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने बाइक सवार के पास मिले मोबाइल से उसके घरवालों को सूचना दी। उमेश के चार बच्चे हैं और पत्नी का नाम सुशीला है। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दे दी थी। परिजन सीधे मोर्चरी फतेहगढ़ निकल गए।