फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका ने काटा हंगामा

प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका ने काटा हंगामा

Thu, 16 May 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका ने काटा हंगामा
नवाबगंज (फर्रुखाबाद) क्षेत्र के भारत नगर गांव निवासी युवक की शादी तय होने की खबर पर हरियाणा से आई प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए युवती ने थाने में शादी रुकवाने की तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर युवती के परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक हरियाणा के गुुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं एक मॉल में काम करने वाली वाराणसी निवासी युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले युवक अपने घर आया। युवक की शादी तय होने की भनक पाकर प्रेमिका भी गुरुवार को उसके गांव आ धमकी।
विज्ञापन


उसने प्रेमी की शादी तय करने के विरोध में जमकर हंगामा किया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और युवक खिलाफ तहरीर दी। इसमें प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि थाने में युवती को बैठाने के साथ उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है। युवती के परिजनों को भी बुलवाया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।

शादी की सूचना पर हरियाणा से आई प्रेमिका ने किया हंगामा

युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed