{"_id":"5cacd394bdec2213ef2d32b9","slug":"201554830228-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह में महिला ने कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से गले में फंदा कसकर जान दे दी। परिवार वालों ने शव को नीचे उतारा। पिता ने घटना की जानकारी थाने में दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी बालकराम का पत्नी शशि (45) से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। मंगलवार सुबह पति घर से बाहर गया तो शशि ने कमरे में जाकर पंखे के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई।
कुछ देर बाद पति लौट कर घर आया और कमरे में गया तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उसने परिवार के अन्य लोगों के सहयोग से पत्नी को उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार वाले शव लेकर घर चले गए। इसकी जानकारी पर महिला के पिता बाबूराम निवासी गांव नौलक्खा थाना मऊदरवाजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने में घटना की जानकारी दी। दरोगा डीसी कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उन्होंने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घरेलू कलह में महिला ने गले में कसा फंदा