{"_id":"5c48a705bdec227374274857","slug":"191548265221-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहिबा! शिक्षक नेता से मुझे जान का है खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम साहिबा! शिक्षक नेता से मुझे जान का है खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव खुटिया के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ने शिक्षक नेता समेत पांच शिक्षकों से खुद की जान को खतरा बताया है। उन्होंने शिक्षक नेता समेत पांच के खिलाफ डीएम को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत जिले से पलायन कर जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय खुटिया के प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह ने डीएम से की शिकायत में कहा कि 21 जनवरी को विद्यालय की छुट्टी कर वह शाम करीब पौने पांच बजे निजी कार्य से बीएसए कार्यालय गया था। वहां एक शिक्षक नेता चार अन्य शिक्षक समर्थकों के साथ उनको मिले। शिक्षक नेता सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन में शामिल न होने का उलाहना देने लगे। उसने सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल न होने की बात कही तो सभी नाराज हो गए और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में शिक्षक नेता और उनके साथियों ने उसकी घड़ी, बैग और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे। कुछ शिक्षकों ने बीच बचाव कर उसको बचाया। तब शिक्षक नेता और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है।
यही स्थिति रही तो वह परिवार समेत जिले से पलायन करने को मजबूर होगा। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने शिक्षक नेता और उसके चार अन्य शिक्षक साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने बेसिक शिक्षा प्रमुख सचिव, शिक्षा निदेशक बेसिक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर और बीएसए को भी शिकायत पत्र भेजा है।