फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सैनिक के खाते से 79 हजार उड़ाए, मुकदमा दर्ज

सैनिक के खाते से 79 हजार उड़ाए, मुकदमा दर्ज

Sun, 05 May 2019 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सैनिक के खाते से 79 हजार उड़ाए, मुकदमा दर्ज
राजपूत रेजीमेंट के सैनिक के खाते से साइबर क्राइम के मास्टर माइंड ने डेबिट कार्ड की डिटेल लेने के बाद ओटीपी नंबर पूछकर खाते से 79 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सैनिक ने फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रांत के जनपद चंपावत थाना पाटी क्षेत्र के गांव भट्यूडी निवासी सैनिक विनीत चंद्र पचौली फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट में सिपाही हैं। उन्होंने 28 अप्रैल को आनलाइन शापिंग की। समय से सामान की डिलीवरी न पहुंचने पर उन्होंने रिफंड का प्रयास किया।
विज्ञापन



शनिवार को सैनिक ने कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो उनसे डेबिट कार्ड का नंबर व एक्सपायरी डेट मांगी गई। इसके बाद सैनिक के मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर पूछकर उनके खाते से आठ बार में 79 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इस पर सैनिक ने अपना डेबिट कार्ड ब्लाक कराया और पीएनबी जाकर मामले की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर जालसाज के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।



सैनिक विनीत चंद्र ने बताया कि 6 मिनट में उनके खाते से रुपये पार कर दिए गए। कार्ड ब्लाक कराने के बाद भी कई बार जालसाज का उनके पास फोन आ चुका है। वह बार-बार ओटीपी नंबर मांग रहा है।


सैनिक के खाते से 79 हजार उड़ाए, मुकदमा दर्ज

आनलाइन शापिंग का माल न पहुंचने से रिफंड का किया प्रयास

ओटीपी नंबर पूछकर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed