फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एसपी के घटनास्थल निरीक्षण के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

एसपी के घटनास्थल निरीक्षण के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 03 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
राजेपुर(फर्रुखाबाद)। संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की सूचना पर एसपी ने सोमवार को मौके पर जाकर छानबीन की। एसपी ने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज न होने पर थाना पुलिस को फटकार लगाई। एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कुइयां निवासी शिल्पी पत्नी प्रदीप रविवार सुबह संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सूचना पर मायके के लोग अस्पताल पहुंच गए। यहां पर मायके और ससुराल वालों के बीच विवाद हो गया था। फिलहाल महिला को सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को एसपी संतोष मिश्रा ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। इसमें एसपी को वहां पर केरोसिन से आग लगने से की पुष्टि हुई। घर में शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। एसपी ने वहां पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी ने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। एसपी ने सीओ सुरेंद्र तिवारी से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ नमूने लिए। महिला की मां शशिकला ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति प्रदीप, जेठ राजीव, संजीव, सास राधा देवी, ननद जलपरवाह, जेठानी मधु के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें कहा गया कि उसने बेटी शिल्पी की शादी 10 दिसंबर 2015 को प्रदीप के साथ की थी। शादी के बाद दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने रविवार सुबह उसके ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed