फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला सफाई कर्मी से मारपीट, थाने का किया घेराव

महिला सफाई कर्मी से मारपीट, थाने का किया घेराव

Tue, 02 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सफाई को लेकर हुए विवाद में महिला सफाईकर्मी से मंगलवार को मारपीट हो गई। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों के घर में घुसने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने हिदायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने चलने को कहा। थाने पहुंचकर सफाई कर्मियों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए नारेबाजी की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी संतोषी देवी पत्नी संजीव नगर पालिका में सफाई कर्मी हैं। मंगलवार सुबह संतोषी देवी जसमई बाईपास रोड मऊआदेवी के निकट सफाई कर रही थीं। इस दौरान यहां के रहने वाले रामलड़ैते राजपूत के परिवार वालों ने संतोषी देवी से घर के बाहर सफाई की बात कही। इसी को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन


कहासुनी होने पर रामलड़ैते और उसके परिवार वालों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला सफाई कर्मी ने इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों को दी। इस पर काफी संख्या में महिलाएं और सफाई कर्मी एकत्रित हो गए। सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर दरोगा संजय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों ने रामलड़ैते के घर पर घुसने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने कर्मचारियों को हिदायत देकर रोक दिया। कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों को पुलिस ने शांत कर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंचकर सफाईकर्मी मुकदमा दर्ज कराने के लिए नारेबाजी करने लगे। महिला सफाई कर्मी ने रामलड़ैते राजपूत और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें जाति सूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया। काफी संख्या में कर्मचारी थाने पहुंच गए। पुलिस रामलड़ैते के घर से दो महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। इसकी सूचना मिलने पर कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीती महेश्वरी के देवर नीतेश माहेश्वरी थाने पहुंच गए। दूसरे पक्ष से सफाई कर्मचारी नेता नीरज बाल्मीकि, हरीओम बाल्मीकि, विनोद समेत अन्य लोग भी आ गए।


करीब तीन घंटे तक यहां पर पंचायत होती रही। नीतेश माहेश्वरी ने लोगों से कहा कि रामलड़ैते का बेटा भी कमालगंज नगर पंचायत में कर्मचारी है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया। वह लोग यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed