फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो महिलाओं को ससुराल वालों ने घर से निकाला

दो महिलाओं को ससुराल वालों ने घर से निकाला

Thu, 27 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। अलग-अलग मामलों में दहेज के लिए दो महिलाओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी विकास सेंगर ने बहन संध्या की शादी 6 मई 2011 को जिला मैनपुरी थाना बिछवां के गांव इन्नीखेड़ा निवासी प्रवीण उर्फ नीटू के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही एक लाख रुपये, चेन और अंगूठी के लिए प्रताड़ित करने लगे। 26 सितंबर को ससुराल वालों ने मारपीट कर संध्या को मायके छोड़ आए। महिला के भाई विकास ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति प्रवीण, सास शीलादेवी, ससुर विजेंद्र और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।


दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़गांव निवासी कमलेश ने पुत्री रूबी की शादी जिला मैनपुरी थाना कुरावली के गांव राजापुर निवासी रुकमंगल सिंह के साथ तीन साल पहले की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रक्षाबंधन पर रूबी अपने मायके आ गई। तब से ससुराल वाले उसे बुलाने नहीं आए। 25 सितंबर की सुबह ससुराल वाले महिला के घर पर आए। यहां पर दहेज को लेकर मारपीट की। महिला ने गुरुवार को पति रुकमंगल सिंह, ससुर फेरू सिंह, सास मालती, ननद रानी के अलावा रामनिवास, विनोद वकील के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed