फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   14 house fires burned

आग से 14 घर जले, मचा हाहाकार

Tue, 28 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
14 house fires burned
सिनौली में अग्निकांड की घटना के दौरान जले हुए घर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज क्षेत्र के गांव सिनौली में मंगलवार को दोपहर चूल्हे की चिंगारी से 14 घर जलाकर राख हो गए। इसमें तीन बकरियां भी जिंदा जलकर मर गई और एक महिला भी झुलस गई। आग बुझने के काफी समय के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।  क्षेत्र के गांव सिनौली निवासी फद्दन की मां बतूलन मंगलवार दोपहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक तेज हवा के झोंके से चूल्हे की चिंगारी उड़कर उसके छप्पर में जा लगी। छप्पर धूं धूं कर जलने लगा।
विज्ञापन


आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के कारण आग ने एक एक कर 14 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। यह नजारा देख गांव में भगदड़ मच गयी। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण गांव की दौडे़ और आग को बुझाने के लिए बाल्टी से पानी डाला। वहीं आग बुझती न देख ट्राली आदि चलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक 14 घरों की गृहस्थी जल राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


इस अग्निकांड में फद्दन के एक बकरा व दो बकरी की जलकर मौत हो गयी वहीं दो जोड़ी पायल, पांच खडु़ए व गृहस्थी का सारा सामान, शमसाद का 20 हजार नगद व गृहस्थी का सामान, महमूद का 7 हजार नगद, गृहस्थी का सामान, वसीम का ढाई हजार नगद व गृहस्थी, शरीफ के कर्ज पर लाए हुए 26 हजार नगद व एक जोड़ी सोने का टीका, एक जोड़ी कुड़ल, दो जोड़ी पायल व गृहस्थी का सामान, रशीद के 20 की नगदी, एक जोड़ी झाले, एक टीका, एक हार, हाथ के फूल, अमरुद़्दीन के चार हजार नगद व जेवर व गृहस्थी का सामान, शकुंतला की आटा चक्की, मोटर व गृहस्थी का सामान के अलावा रामनिवास, रामकिशन, सुखलाल, श्याम सिंह, गुड्डी देवी के घर में भी आग से गृहस्थी जलकर राख हो गयी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed