फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार

नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार

Thu, 16 May 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार
जयमाल के समय नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग वापस हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पहले की रस्मों में दिए गए दान दहेज हो वापस करने की मांग की। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 20 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी जनपद मैनपुरी थाना कुमसरा क्षेत्र निवासी युवक से तय की थी। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसकी जानकारी लड़की के पिता ने दूल्हे व उसके परिवार वालों को नहीं दी और अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी की शादी उसी युवक से करने की योजना बना डाली।
विज्ञापन


तय तिथि 15 मई को बरात राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। उसे देखकर दूल्हा भड़क गया। उसने कहा जो लड़की शादी से पहले उसे दिखाई गई थी वह तो यह है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तो उम्र भी कम है। इससे मामला बिगड़ गया। रिश्तेदारों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन दूल्हे ने नाबालिग से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात बरात बिना दुल्हन के बैरंग वापस चली गई। किशोरी के भाई ने सगाई व अन्य रस्मों में दूल्हे को दी गई बाइक, सोने की चेन व नगदी आदि वापस करने की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार

बिना दुल्हन लौटी बरात, दान दहेज वापस करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed