{"_id":"5f47e61a8ebc3e3d167852fd","slug":"crime-farrukhabad-news-knp579190452","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
नवाबगंज। कर्ज में डूबे किसान का शव घर से कूछ दूरी पर खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बेटे ने आर्थिक तंगी से पिता के आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बराकेशव निवासी रमेश जाटव(55) शराब पीने का आदी थे। कुछ दिन पूर्व उन्होंने एक बीघा खेत बेचा था। बुधवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और अपना सिर दीवार पर मारने लगे।
पुत्र लालू ने उसे चारपाई पर लिटा दिया। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर उसके खेत में खड़े पेड़ पर पाजामे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। पुत्र लालू ने शव का पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी।
विज्ञापन
इसमें आर्थिक तंगी से पिता के आत्महत्या करने की बात कही है। रमेश के तीन पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। सात पुत्र पुत्रियों की शादी हो चुकी है। एक की शादी होने को है। रमेश के पास डेढ़ बीघ खेत बचा है।
लालू ने बताया कि भाई बहनों की शादी व अन्य खर्चों की वजह से पिता रमेश पर कर्ज हो गया था। जो खेत कुछ दिन पूर्व बेचा था। उसका धन भी कर्ज उतारने में चला गया। इसके बाद भी करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है।
थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि किसान के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाने की बात सामने आ रही है।