{"_id":"5f357fc48ebc3e3cad4dcb6b","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5767534100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन प्रभारी और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन प्रभारी और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
13 अगस्त को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अमर उजाला में ‘किराए पर सरिया-मौरंग ढो रहा नगर पालिका का ट्रैक्टर’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेकर ईओ ने वाहन प्रभारी और चालक के बयान लिए, तो पोल खुल गई। जांच में पता चला कि गोशाला में सरिया का कोई काम ही नहीं चल रहा है। ईओ ने ट्रैक्टर चालक और वाहन प्रभारी के नाम आरोप पत्र बनवा दिया है। दोनों का निलंबन तय माना जा रहा है।
शहर का कूड़ा उठाने को लगाए गए वाहनों को किराए पर चलाने का मामला अमर उजाला ने 13 अगस्त के अंक में उजागर किया था। ईओ रवेंद्र कुमार ने खबर का संज्ञान लेकर वाहन प्रभारी महेश कुमार को दफ्तर में तलब किया। उन्होंने ईओ के सामने बहानेबाजी की, तो ईओ ने गोशाला में काम के बारे में पता कराया। उन्हें बताया गया कि गोशाला में कोई काम नहीं चल रहा है।
सरिया का काम तो हुआ ही नहीं। टिनशेड ठेकेदार ने डलवा दी है। इससे वाहन प्रभारी की बहानेबाजी की पोल खुल गई। ईओ ने वाहन चालक के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद यह साफ हो गया कि नगर पालिका के ट्रैक्टर से किराये का माल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
ईओ ने वाहन प्रभारी से कहा कि जब ठेके पर काम हो रहा है, तो पालिका के वाहन से माल ढोने का औचित्य नहीं है। उन्होंने वाहन प्रभारी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आरोप पत्र बनवाने के निर्देश अधीनस्थ को दे दिए हैं। इससे तय है कि दोनों पर कार्रवाई होगी।
‘नगर पालिका के ट्रैक्टर से जो सरिया ले जाई जा रही है, वह किराए की ही थी। गोशाला में कोई काम नहीं हो रहा। वाहन प्रभारी और चालक के खिलाफ आरोप पत्र बनवा दिया है। दोनों को निलंबित किया जाएगा।’
- रवेंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका फर्रुखाबाद।