फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 13 Aug 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव अहमदगंज निवासी ओमशंकर गुप्ता की 26 वर्षीय पत्नी शीतल की बुधवार को दिन में पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ओमशंकर अपनी कपड़े की दुकान पर चला गया। उनके साथ ही बड़े भाई टिंकू अपनी सब्जी की दुकान पर चले गए। सास ससुर बाजार दवा लेने चले गए।
विज्ञापन

घर में शीतल की जेठानी ही थी। देर शाम शीतल ने घर के ऊपर बने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जेठानी ऊपर गई तो जंगले से झांक कर देख तो उसने शोर मचा दिया। इस पर पड़ोसी पहुंच गए। उन्होंने खिड़की में लगी जाली को काटकर कमरे में प्रवेश किया और फंदे पर लटक रही शीतल को नीचे उतार लिया। तब तक शीतल की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शीतल के मायके वालों को सूचना दी। इस पर मायके के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पहले कार्रवाई करने की बात कही, बाद में वह शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ राजवीर सिंह गौर व कुंआ खेड़ा चौकी प्रभारी दीपक भाटी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि ओमशंकर की डेढ़ साल पूर्व बदायूं जनपद के गांव धर्मपुर सैथरा गांव में शादी हुई थी। उनके एक 6 माह की बेटी है। ओमशंकर की गांव धर्मपुर सैथरा में ननिहाल भी है। चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात बताई जा रही है, लेकिन उनके पास लिखित में कुछ नहीं दिया गया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed