{"_id":"582c9bf64f1c1b39298fe820","slug":"creates-havoc-in-the-district-attorneys-office-fulfillment-imposed-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति कार्यालय में हंगामा कर वकीलों ने लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पूर्ति कार्यालय में हंगामा कर वकीलों ने लगाया ताला
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डों की फीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाकर वकीलों ने बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय में हंगामा किया और कंप्यूटर कक्ष में ताला लगा दिया। लिपिक ने वकीलों को समझा-बुझाकर शांत किया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशनकार्डों के सत्यापन और फीडिंग का काम चल रहा है। प्रत्येक कोटेदार के क्षेत्र में राशनकार्ड धारकों के आवेदन पत्रों का सत्यापन किए जाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सत्यापन के बाद जो रिपोर्ट आती है।
उसी के आधार पर जिला पूर्ति कार्यालय में फीडिंग का काम होता है। बुधवार को वकीलों ने फीडिंग में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाकर जिला पूर्ति कार्यालय में हंगामा किया। गुस्साए वकीलों ने कंप्यूटर कक्ष के गेट पर ताला मार दिया। इस कारण गेट पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हंगामा होता देख लिपिक राजीव कुमार ने वकीलों से बात की और उनको समझा-बुझाकर शांत किया। कंप्यूटर कक्ष में ताला पड़ा होने के कारण फीडिंग का काम करीब आंधे घंटे तक बंद रहा। जिलापूर्ति अधिकारी केपी मिश्र ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी की जाएगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कार्ड जारी किए जाने के लिए आवेदनों के सत्यापन के लिए नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला पूर्ति कार्यालय से कर्मचारियों को कंप्यूटर सूची सत्यापन के लिए मुहैया करा दी गई।
सत्यापन के अभाव मेें उपभोक्ता राशन कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। इस कारण रोजाना कार्यालय में उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। जिलापूर्ति अधिकारी केपी मिश्र ने बताया कि पालिका कर्मचारी सत्यापन कर अपनी मोहर लगाकर जो रिपोर्ट देते हैं। उसी के आधार पर फीडिंग कराई जाती है। इसके बाद उपभोक्ता को राशन कार्ड दिया जाता है।