फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Council exams home examinations stuck

विद्यालय बंद होने से परिषदीय विद्यालयों की गृह परीक्षाएं फंसी

Tue, 17 Mar 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Council exams home examinations stuck
कोरोना वायरस के डर से परिषदीय, माध्यमिक व डिग्री कालेज बंद कर दिए गए हैं। इससे परिषदीय विद्यालयों की गृह परीक्षाएं फंस गई हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा और तभी गृह परीक्षाएं कराई जाएंगी। इससे नया शैक्षिक सत्र भी गड़बड़ाना तय हो गया है। कुछ सीबीएसई बोर्ड से जुड़े विद्यालयों की भी अभी गृह परीक्षाएं होनी हैं।
कोरोना के खौफ से प्रदेश सरकार ने सभी बोर्ड के विद्यालय 22 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया था। अब इसकी अवधि बढ़ा दी गई है। बताया गया कि अब 2 अप्रैल तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इस कारण परिषदीय विद्यालयों की गृह परीक्षाएं फंस गईं हैं। इससे एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा और इसी माह परीक्षाएं भी करानी होगी। इससे नया शैक्षिक सत्र भी गड़बड़ाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा से पूर्व सीबीएसई के कई विद्यालयों में गृह परीक्षा पहले करा ली गई थी। कुछ में गृह परीक्षाएं नहीं हो पाईं, उनमें भी समस्या खड़ी हो गई है।
अब प्रदेश सरकार के आदेश पर अधिकारी निर्णय लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह इमरजेंसी जैसी स्थिति है। जो सरकार निर्णय लेगी, वही होगा।

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि 2 अप्रैल तक विद्यालय बंद होने की जानकारी मिली है। अगर आदेश आ गया होगा तो वह विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी कर देंगे।
एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा और परीक्षाएं भी करानी होंगी। इस संबंध में शासन का जो आदेश आएगा, वही कार्य किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सभी कोचिंग सेंटर बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अगर कोई कोचिंग सेंटर निरीक्षण में खुला पाया गया तो उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed