फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

76 और संक्रमित, महिला की मौत, जिले में नाइट कर्फ्यू

Thu, 15 Apr 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 75 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन अधिकारी, एएसपी, बीएसए भी शामिल हैं। इसके अलावा दोनों डोज का टीका लगवाने के बाद भी एंटीजन किट की जांच में सदर विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरने वालों का आंकड़ा 98 पहुंच गया है। वहीं जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने चार दिन पहले ही लोहिया अस्पताल में दूसरे डोज का कोरोना टीका लगवाया था। गुरुवार को उन्होंने अपनी व पत्नी अनीता द्विवेदी की एंटीजन किट से जांच कराई। इसमें विधायक कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन अधिकारी बनाए गए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, बीएसए लालजी यादव, लोहिया अस्पताल के दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। फतेहगढ़ के मोहल्ला शिवाजी कालोनी निवासी महिला, बालिका, गीतापुरम कालोनी निवासी युवक, नेकपुर कलां निवासी महिला, नेकपुर चौरासी निवासी दो महिला, उसकी बेटी व बेटा, न्यू इंदिरा कालोनी निवासी महिला, नेकपुर निवासी युवक, अल्लाहनगर निवासी युवक, बरगदियाघाट निवासी दो युवक, जेएनवी रोड निवासी अधेड़, नगला नयन निवासी वृद्ध, पुलमंडी निवासी अधेड़, नगला प्रीतम निवासी अधेड़, बेवर रोड निवासी अधेड़, गीतापुरम कालोनी निवासी युवक, सिविल लाइन निवासी महिला, मिशन कंपाउंड निवासी अधेड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मां, पत्नी, भाई, एक वर्षीय बच्चा के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

शहर के पक्कापुल निवासी महिला, घमंडी कूंचा निवासी किशोर, छक्का नाजिर कूंचा निवासी महिला, गंगा दरवाजा निवासी युवक, गंगानगर निवासी युवक, पांचालघाट निवासी युवक, रेलवे रोड निवासी वृद्ध, दीनदयाल बाग निवासी अधेड़, बढ़पुर मंदिर के निकट निवासी महिला, बढ़पुर निवासी महिला, आवास विकास कालोनी निवासी अधेड़, मसेनी निवासी महिला व बालिका, खटकपुरा निवासी युवक, केशवनगर निवासी युवक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी निवासी डॉक्टर दंपती, युवक, कमालगंज की नई बस्ती निवासी वृद्ध व वृद्धा, अमानाबाद निवासी युवक व महिला, बीबीपुर निवासी महिला, अशोकनगर निवासी युवक, गदनपुर अमलैया निवासी युवक, देवरान गढ़िया निवासी युवक, जहानगंज निवासी दो युवक, मोहम्मदाबाद निवासी महिला, गांधीनगर निवासी युवक, गांव खिमसेपुर निवासी युवक, नदौरा निवासी युवक, नवाबगंज निवासी अधेड़ व राजेपुर के गांव गांधी निवासी युवक, मदारपुर निवासी युवक, याकूतगंज निवासी युवक, नवाबगंज अस्पताल में महिला, कमालगंज निवासी वृद्ध भी कोरोना की चपेट में हैं। वहीं फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी 55 वर्षीय संक्रमित महिला की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद में अब तक 5345 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4719 लोग ठीक हो चुके, जबकि 98 संक्रमित जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 528 केस एक्टिव हैं।
फर्रुखाबाद। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक एक निर्वाचन अधिकारी व चार सहायक निर्वाचन अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं अन्य अधिकारियों की आरओ व एआरओ ड्यूटी रिजर्व में बढ़ाई गई है।
कमालगंज। कस्बा व क्षेत्र में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को सीएचसी पर 20 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में तैनात कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराई। इसमें कानपुर के बिरहाना रोड निवासी 29 वर्षीय ऑफिसर, मैनपुरी के लक्ष्मीपुर निवासी 28 वर्षीय कैशियर, मोहम्मदाबाद के मौधा निवासी 33 वर्षीय कैशियर व गैसिंगपुर निवासी 31 वर्षीय हेड कैशियर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी के निकट स्थित कोऑपरेटिव बैंक में तैनात 32 वर्षीय व 30 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए।
थाने में तैनात उपनिरीक्षक की 28 वर्षीय पत्नी व 11 वर्षीय पुत्र, सीएचसी पर डेंटल विभाग में तैनात 30 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, भोलेपुर निवासी 45 वर्षीय युवक, गांव अखमेलपुर निवासी 26 वर्षीय युवक, शेखपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय युवक, ककरैया गांव निवासी 57 व 54 वर्षीय अधेड़, भोलेपुर के खानपुर निवासी 56 वर्षीय महिला, कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी 50 वर्षीय महिला व उसकी 23 वर्षीय पुत्री, प्रताप नगर निवासी 35 वर्षीय व्यापारी, शास्त्री नगर निवासी विद्यालय संचालक की 15 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने बताया कि सीएचसी पर 50 लोगों ने जांच कराई। इसमें 17 पॉजिटिव निकले। प्रताप नगर मोहल्ला में 24 की जांच हुई इसमें तीन संक्रमित निकलें।

कायमगंज। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी 35 वर्षीय निजी चिकित्सक अपनी चिकित्सक पत्नी के साथ मोहल्ला कुकीखेल स्थित क्लीनिक पर बैठते हैं। दो दिन पहले उन्होंने अपने चालक समेत जांच कराई थी। गुरुवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आइसोलेट किया है और 25 अन्य के नमूने लिए। टीम के गौरव मिश्रा ने बताया कि गांव शिवरई वरियार निवासी 70 वर्षीय वृद्ध लखनऊ में भर्ती हैं, उनके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। उनके परिवार का गांव में कोई नहीं है ।इसके अलावा गांव कलाखेल में दो दिन पूर्व शिक्षक की मौत होने पर उनके परिवार के 16 लोगों के नमूने लिए गए हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed