फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Construction of mini stadium started in Shamsabad with an expenditure of Rs 14 lakh.

Farrukhabad News: 14 लाख रुपये से शमसाबाद में मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू

Fri, 12 Jun 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of mini stadium started in Shamsabad with an expenditure of Rs 14 lakh.
शमसाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला घटियापुर में तीन बीघा से अधिक जमीन पर 14,64,874 रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से खेल मैदान की मांग कर रहे युवाओं और खेल प्रेमियों में निर्माण कार्य शुरू होने से खुशी का माहौल है। एक माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह के प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी सभासदों एवं सहयोगियों के साथ बृहस्पतिवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए ठेकेदार से मानक के अनुरूप कार्य कराने को कहा। उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। कस्बावासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed