फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Condition of pregnant woman worsens in quack's nursing home, death in Kanpur

Farrukhabad News: झोलाछाप के नर्सिंगहोम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, कानपुर में मौत

Sat, 21 Sep 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Condition of pregnant woman worsens in quack's nursing home, death in Kanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहा स्थित झोलाछाप के नर्सिंगहोम में महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की तहरीर थाने में दी है।

शहर के मोहल्ला नौलक्खा निवासी विद्या देवी ने मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि 13 सितंबर को उनकी पुत्रवधू के प्रसव पीड़ा होने पर मोहल्ले की दाई देखने आई। इसके बाद एक स्टाफ नर्स को भी बुला लिया। कई बार पेट दबाने के बावजूद प्रसव न कराने पर वह मसेनी चौराहा स्थित एक नर्सिंगहोम ले गईं। वहां ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। इंफेक्शन फैलने से बहू की तबियत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने लापरवाही में दाई, स्टाफ नर्स व नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिना पंजीकरण झोलाछाप चला रहा अस्पताल
फर्रुखाबाद। शहर के मसेनी निवासी राहुल परमार ने सीएमओ से शिकायत की कि लकूला रोड पर बिना पंजीकरण कराए ही झोलाछाप नर्सिंगहोम चला रहा है। इसमें कोई डॉक्टर भी नहीं है। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed