फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Charity and Peace House won in inter house basketball

Farrukhabad News: इंटर हाउस बास्केटबॉल में चैरिटी व पीस हाउस ने मारी बाजी

Sun, 28 Jul 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Charity and Peace House won in inter house basketball
फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चैरिटी व पीस हाउस ने बाजी मारी। खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने टॉस कर किया। बालिका वर्ग चैरिटी हाउस ने होप हाउस को हराकर जीत दर्ज की। पीस हाउस ने भी होप हाउस को पराजित किया। बेस्ट ऑफ मैच का पुरस्कार निशि तिवारी व अभिनेंद्र सिंह को मिला। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में आकृति, दिव्या, प्रशंसा, अक्षरा, तन्वी, रिया, वंशिता, दीपिका, रवि, राधिका, शिवतोष, अंशुमान, रोहन, हसन, जतिन, अभिनेंद्र, अंश, अभिनंदन, कौशल, वंश, आयुष, सूर्यांश, समीर, राघव, देवांशु, अभिनव, वैभव, अनुराग, अनुज व सचिन ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीपी विद्यालय की निर्देशिका डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि स्कूल में खेल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि मैच में हार-जीत तो लगी रहती है। समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, उप निदेशक अंजू राजे, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, हेड मिस्ट्रेस संदीपा कुमार के अलावा खेल प्रशिक्षक संजीव द्विवेदी, आस्था अवस्थी, आयुष प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed